करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को काबू कर लिया है। टीम के इंचार्ज उप निरीक्षक रोहतास के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई है। टीम ने 21 जुलाई को आरोपी विकास निवासी दीनाधाम आश्रम दीनानाथ कॉलोनी कुतानी रोड पानीपत व शुभम निवासी हाउसिंग बोर्ड, नाहन हिमाचल प्रदेश हाल किराएदार मकान नंबर 2079 सेक्टर 6 करनाल को विश्वसनीय सूचना पर कोहंड से चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा जिला करनाल के थाना सेक्टर 32/33 के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की दो व थाना सिविल लाइन के एरिया से मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। जिसके बाद आरोपियों के कब्जे से दो अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने नशा पूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया था। दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।