करनाल। सीआईए वन की टीम ने पुलिस जांच अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने गांव नड़ाना निवासी अंकुश और बिहार के खगडिया के छतर गांव निवासी बंटी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। शिकायतकर्ता अनिल ने पुलिस को बताया था कि वो अपने साले के साथ नडाना रोड के पास काम कर रहा था, तभी पीछे से आए दो अज्ञात युवकों ने उसके साले के साथ छीना-झपटी कर मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से भाग गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छीना झपटी की प्राथमिकी दर्ज की थी। संवाद