फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सट्टा लगवाते दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घरौंडा और मधुबन थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना घरौंडा पुलिस ने एसडी मंदिर के पास सट्टा खाईवाली करते हुए घरौंडा निवासी मुकेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2030 रुपये नकद, एक बॉल पेन और एक डायरी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, डायरी और पेन का इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था। थाना मधुबन पुलिस ने गांव रावर निवासी धर्मपाल को सट्टा खाईवाली करते हुए काबू किया। उसके कब्जे से 1420 रुपये नकद बरामद किए गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें