कार्यक्रम के दौरान मौजूद ट्रस्ट के पदाधिकारी। स्वयं
यमुनानगर। मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से 25 को हरिद्वार के लिए नि:शुल्क बस सेवा दी जाएगी। यह बस यमुनानगर के अहिल्या बाई होल्कर (मधु) चौक से चलेगी। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि बस में जाने वाले यात्रियों को हरिद्वार में श्री गंगा स्नान कराया जाएगा। इस दौरान अल्पाहार व भोजन व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं से अपील है कि बस यात्रा में शामिल होकर अमावस्या के दिन गंगा स्नान करके पुण्य लाभ कमाएं। संवाद