करनाल। मेरठ रोड से चोर एक ट्रक चोरी कर कर फरार हो गए पुलिस ने ट्रक मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 4 निवासी ईश्वर सैनी ने बताया कि मेरठ रोड पर रात को एक एजेंसी के सामने उसने ट्रक खड़ा किया था जब सुबह 6:00 बजे उस ट्रक का ड्राइवर वहां गया तो वहां से ट्रक गायब था उसने आसपास के क्षेत्र में ट्रक की तलाश की लेकिन वहां ट्रक नहीं मिला जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।