फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावलों से भरा ट्रक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी के एक राइस मिल से 26 लाख रुपये के चावलों से भरा ट्रक लेकर रवाना हुआ चालक ट्रक समेत लापता हो गया। ट्रक का मालिक भी लापता है। बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर को 36 हजार रुपये एडवांस भी दिए गए थे। जिसे गुजरात जाना था। ट्रक में 285 क्विंटल चावल लोड थे। फिलहाल राइस मिल मालकिन ने पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी निवासी कविंसी ने बताया कि वे डोलस एग्रो की मालकिन हैं। चार जुलाई दोपहर दो बजे ट्रांसपोर्टर महर्षि मारकंडा रोड लाइन अंबाला शहर के माध्यम से एक ट्रक में तरावड़ी से कांडला, गुजरात के लिए रवाना किया था। उसके बाद उसे कांडला से कोचीन शिप के माध्यम से जाना था। जिसमें 285 क्विंटल माल लोड था। जिसकी कीमत करीब 26 लाख रुपये है। ट्रांसपोर्टर ने यह गाड़ी दिल्ली के ट्रांसपोर्टर मदन की गारंटी पर लगाई थी। गाड़ी मालिक को चार जुलाई को 36 हजार रुपये एडवांस दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें