तरावड़ी माउंट आंबू के लिए गेहूं से भरे ट्रक को रवाना करती बहन सुदेश। संवाद
तरावड़ी। अनाज मंडी तरावड़ी से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू के लिए गेहूं से भरा ट्रक रवाना किया गया। ट्रक को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तरावड़ी की संचालिका बहन सुदेश ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष मंडी के आढ़तियों के सहयोग से माउंट आबू स्थित आश्रम के लिए गेहूं और चावल भेजा जाता है। मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता ने सभी से अन्न सेवा में सहयोग करने की अपील की। नपा चेयरमैन वीरेंद्र बंसल, अनिल गुप्ता, पंकज गोयल, दुर्गेश मित्तल आदि मौजूद रहे। संवाद