फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीयर से भरा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पुलिस ने उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे बीयर से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। मंगलौरा चौकी इंचार्ज एएसआई रोहताश सिंह व उनकी टीम ने वीरवार अलसुबह 2:30 बजे नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक चालक को चेकिंग के लिए रुकवाया तो चालक उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने आरोपी कुलविंदर सिंह निवासी नजदीक वर्मा शीला डिपो बजरी, पठानकोट, पंजाब को पकड़ लिया। जब ट्रक की चेकिंग की तो 1180 पेटी बीयर की केन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में मामला दर्ज किया गया। आरोपी ने बताया कि वह जम्मू कश्मीर के शांभा कस्बे से यह बीयर लेकर आया था और इसे गाजियाबाद लेकर जाना था। दूसरे मामले में अतिरिक्त एएसपी शशि शेखर के निर्देशन में सूचना के आधार पर दबिश देते हुए थाना बुटाना पुलिस टीम ने आरोपी मेजर सिंह निवासी डेरा कमालपुर, थाना बुटाना को गेहूं के खेत से आठ डिब्बे लाहन के साथ गिरफ्तार किया। प्रत्येक डिब्बे में 12 लीटर लाहन था, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें