फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तालाब में नहाते समय ट्रक चालक की डूबने से मौत

Sat, 22 Jul 2023 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव गुढ़ा गैस प्लांट के समीप तालाब में शुक्रवार को डूबने से ट्रक चालक की मौत हो गई। लोगों मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से व्यक्ति के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय किशन के रूप में व्यक्ति की पहचान हुई है। मौके पर मौजूद ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि वह सभी गुढ़ा गैस प्लांट में ट्रक पर ड्राइवर हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय कुछ ड्राइवर गैस प्लांट के सामने तालाब के किनारे बैठ कर आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ही उत्तराखंड निवासी चालक किशन कपड़े उतारकर तालाब में कूद गया।
विज्ञापन

तालाब में थोड़ी देर तैरने के बाद डूबने लगा। किशन को डूबते हुए अन्य चालकों ने देखा और बचाने का प्रयास किया, मगर जब तक किशन डूब चुका था। पुलिस को तालाब में डूबने की सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव गुढ़ा में गैस प्लांट के समीप तालाब में एक व्यक्ति के डूबने का समाचार मिला था। समाचार मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईं। और गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी किशन के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया है। - राम अवतार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें