- बेटे के जन्मदिन पर महिला ने फंदा लगा दी थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर-32 में मकान के अंदर फंदा लगाकर सोमवार को एक महिला ने आत्महत्या कर ली थी। अब महिला के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसके पति के किसी युवती से अवैध संबंध हैं, जिसका वह विरोध करती थी तो पति मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की। इस मामले में महिला के मायके वालों ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम महिला के घर में छह साल के बेटे के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी और वह पति के आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसने अचानक फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मायके वालों ने महिला के पति पर किसी युवती के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
शैलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर-32-33