निसिंग। जुंडला में नेशनल हाईवे 709-ए पर रेत से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने नाले पर चढ़ गया। इससे रेलिंग टूट गई। गनीमत रही कि किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। अतिरिक्त सहायक निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। चालक ट्रॉला लेकर करनाल से असंध की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जुंडला में नेशनल हाइवे पर पांच डिवाइडर कट बने हैं। सभी कटों पर ब्रेकर बनाए जाए, जिससे वाहनों की गति पर नियंत्रण बना रहे और हादसे न हों। संवाद