संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। बस्तली गांव के आर्य विद्यापीठ में हाउस सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्कूल संचालक कृष्ण आर्य व सीमा आर्य ने की। जिसमें विद्यालय में चार सदन बनाए गए। जिसमें शहीद भगत सिंह, कल्पना चावला, चंद्रशेखर आजाद व सुभाष चंद्र बोस बनाए गए।
सभी सदनों में से एक-एक हाउस कैप्टन, वाइस हाउस कैप्टन, कल्चर कैप्टन, स्पोर्टस कैप्टन व ड्यूटी कैप्टन चुने गए। जिसमें 12वीं कक्षा से तुषार हेड ब्यॉय व 11वीं कक्षा की त्रिसा को हेड गर्ल चुना गया। वहीं, 12वीं कक्षा से शुभम को वाइस हेड ब्वॉय व श्यामीन को वाइस हेड गर्ल चुना गया।
प्रिंसिपल बलजीत ने बच्चों को बैज लगाए। स्कूल प्रबंधक कृष्ण आर्य ने बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के डीपीई संजय कुमार ने किया। मौके पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।