निसिंग। कुरुक्षेत्र भूमि की 48 कोस की परिधि में गांव गुनियाणा स्थित त्रिगुणानंद तीर्थ के विकास कार्यों को लेकर रविवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड सदस्यों ने निरीक्षण किया। इसमें विकास बोर्ड के जितेंद्र अहलावत ने टीम सहित पहुंच गुरु ब्रह्मानंद आश्रम के प्रधान रामकुमार गुनियाणा के साथ तीर्थ का दौरा किया। वहां होने वाले कार्य को जांचा। ग्रामीणों ने मेन गेट, तीर्थ की चहारदीवारी का निर्माण करवाने व ट्यूबवेल लगवाने की बात कही। जितेंद्र ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से लोग सिर्फ कुरुक्षेत्र में ही दर्शन करने आते हैं,लेकिन गुनियाणा के त्रिगुणानंद तीर्थ प्राचीन धरोहर है, जरूरत है इसको सजाने की। ग्राम सरपंच सुजीत चौधरी, ईशम बैरागी सीतामाई, मोहित, नंबरदार कर्ण सिंह, पवन पहलवान, महेंद्र सिंह, पाला राम, पूर्व प्रधान जिला सिंह, नफे सिंह आजाद, सोमदत्त, जयसिंह, मेहर सिंह, राजिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद