करनाल। भाजपा अर्बन मंडल की ओर से मंगलवार को सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा की सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के एकमात्र ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने चार राज्यों व छह लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर्बन मंडल प्रभारी मदन गुर्जर, संजीव बजाज, राजेश गोयल, अलका चौधरी, सुनील गोयल और रवि शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद