करनाल। हरियाणा विधानसभा के सचिव राजीव प्रसाद (एचसीएस) के पिता और पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वर्गीय राजिंद्र प्रसाद की शनिवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, केबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, विधायक गीता बुक्कल, विधायक भारत भूषण बत्रा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सोनीपत के डीसी सुशील सारवान, इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश विनोद दिवाकर सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक दलों व संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी और न्यायाधीशों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को सांत्वना दी। ब्यूरो