पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व प्रदेश महामंत्री डा पवन सैनी।
करनाल। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को बुधवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने की। मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, मेयर रेणु बाला, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मानव पुरी, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो