फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल तीन को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दो से नौ फरवरी 2023 तक ओलंपिक बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम सेक्टर-63, एसएएस नगर मोहाली पंजाब में होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल और टीम का चयन तीन जनवरी को पंचकूला में किया जाएगा। खिलाड़ियों के ट्रायल में भाग लेने, जाने/आने और प्रतियोगिता में भाग लेने पर होने वाला व्यय विभाग की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने विभागों के अधिकारियों से आह्वान किया वे अपने अधीन कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी जो इस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें विशेष खेल अवकाश व अन्य सुविधाएं देकर भेजने का कष्ट करें। उन्हें ये प्रमाण-पत्र भी प्रदान करें कि वे अमुक विभाग, कार्यालय के सरकारी कर्मचारी, अधिकारी हैं। इच्छुक उत्कृष्ट खिलाड़ी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी तीन जनवरी को सुबह 10 बजे उपरोक्त स्थान पर प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देें। केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कॉर्पोरेशन, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड एचएसआईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें