फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अपशिष्ट जल का उपचार कर कृषि में करे उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी में इंडो-इस्राइल मिशन के तहत आयोजित कृषि में महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को लगातार घटते भूमिगत जल पर चिंता जताई गई। किसानों का आह्वान किया गया कि वह ऐसी फसलें उगाएं, जिसमें पानी की बचत हो। विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. शिवानी ने बागों में नर्सरी प्रबंधन की। इस्राइल दूतावास से आए नोआ अम्सलेम, जल अताशे ने अपशिष्ट जल का उपचार करके इस जल का प्रयोग कृषि क्षेत्र में करने को कहा। प्रयोगशाला विशेषज्ञ डॉ. नेहा चौधरी ने प्रतिभागियों को शहद व बनने वाले उत्पाद के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डॉ. बिल्लु यादव, उप-निदेशक (उद्यान), डॉ. सत्येन्द्र कुमार ने महिला अधिकारियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें