नीलोखेड़ी। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में वीरवार को दो दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्थान के निदेशक डाॅ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया में गांव का समाज स्वयं निगरानी करेगा। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत होगी और विकास कार्यों का वास्तविक लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सभी को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य और व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग करें। संवाद