.महिला को सब्जी के बीज के पैकेट देते डाटा ऑपरेटर शमशेर सिंह । स्वयं
मूनक। गांव पबाना हसनपुर में सोमवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ग्रामीण महिलाओं को प्राकृतिक खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। समूह सखी रानी ने बताया कि गांव में पिछले दो साल से कई महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। महिलाओं को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी और खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। न्यूट्रिटिव किचन गार्डन करने की इच्छुक महिलाओं को सब्जियों के बीज के पैकेट दिए गए। इस मौके पर सुमन, पूनम, पूजा, निशा, मोशम, रीना आदि मौजूद रहीं। संवाद