पार्लर व सैलून का दिया जा रहा प्रशिक्षण
निसिंग। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को 30 दिवसीय पार्लर व सैलून प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें पीएनबी के चीफ एलडीएम एसके हिंडूजा ने प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया और कहा कि शिविर में युवाओं को पार्लर व सैलून का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद युवा अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान युवक व युवतियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए लगभग 61 तरह के नि:शुल्क प्रशिक्षण मुहैया करवाता हैं। संकाय जसनीत कौर, प्रशिक्षक जयदीप आदि मौजूद रहे। संवाद