फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-१८ ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड बिना इंजन की ट्रेन टी-18 के दो सफल ट्रायल हो चुके हैं। जल्द ही यह ट्रेन अपने रूट पर चलने वाली है। यह ट्रेन दिल्ली से कटड़ा तक जाएगी। बुधवार को करनाल पहुंचे दिल्ली मंडल के डीआरएम एससी जैन ने बताया कि इस ट्रेन के दो सफल ट्रायल हो चुके हैं, जल्द ही यह ट्रेन चालू होगी। सीएम सिटी और नगर निगम का दर्जा प्राप्त करनाल शहर के स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला रेलवे मंत्रालय ले सकता है। मंत्रालय जहां फैसला लेगा वहीं इस ट्रेन का स्टॉपेज होगा। गौरतलब है कि बिना इंजन की टी-18 ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से चलेगी और 8.10 बजे अंबाला पहुंचेगी। 9.22 पर लुधियाना, 12.40 पर जम्मू व दो बजे कटड़ा पहुंचेगी। करनाल से वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन का अच्छा लाभ मिल सकता है यदि इसका करनाल में ठहराव हो जाए। दिल्ली से कटड़ा तक यह ट्रेन आठ घंटे में ही सफर पूरा करेगी। कई दिन पहले ट्रायल के दौरान जब यह ट्रेन करनाल से गुजरी थी तो स्थानीय निवासियों ने इसकी प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें