करनाल। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की सड़कों पर बढ़ते जाम और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर 7 से 9 अक्तूबर तक दिल्ली में ट्रैफिक इंफ्राटेक एक्सपो 2025 आयोजित किया जाएगा। इसका लाभ गुरुग्राम और करनाल क्षेत्र को मिलेगा। इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक जयप्रकाश मानेक ने बताया कि एक्सपो में स्मार्ट पार्किंग सिस्टम, रोड सेफ्टी उपकरण, ट्रैफिक मैनेजमेंट सॉल्यूशन, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और पब्लिक ट्रांसपोर्ट टेक्नोलॉजी प्रदर्शित की जाएंगी। आयोजन एनएचएआई, सीआरआरआई और सड़क परिवहन मंत्रालय के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर ट्रैफिक समाधान और सुरक्षा उपायों को मजबूत करेगा। संवाद