फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कार की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निसिंग। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे शौच कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ने ही उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार निसिंग निवासी बलबीर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह ट्रैक्टर में निसिंग से सामान लेकर जा रहा था। ग्लैक्सी होटल के पास बलबीर ट्रैक्टर रोककर शौच के लिए नीचे उतरा तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक ने ही उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद फरार हो गया। इसी दौरान डॉक्टरों ने घायल से घर का नंबर पूछकर परिजनों को सूचित किया। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की शिकायत कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अजायब सिंह, थाना प्रभारी, निसिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें