करनाल। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में तोशाम मामले में किसानों के साथ धोखाधड़ी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये मामला एक सुनियोजित साजिश जैसा लग रहा है। तोशाम में कंपनी की ओर से वजन मशीन से छेड़छाड़ कर क्लेम डुबाने का एक संगठित फ्रॉड सामने आया है। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी और कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसानों के मामलों में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही गंभीर नजर नहीं आते। ब्यूरो