करनाल। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जिला स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में डीपीएस विद्यालय से आरना बंसल, आरएस पब्लिक स्कूल से तनीषा व इशिका, गुरुनानक कन्या स्कूल से गुरप्रीत, पीएमश्री पधाना से मुस्कान, कॉन्वेंट स्कूल से अविका, एसबीएस स्कूल से समीर, दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से लवन्या, पीएमश्री कोहंड से खुशी और घरौंडा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से तनीषा टॉप 10 में रहीं। जो अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने लेखन प्रतियोगिता परीक्षा का निरीक्षण किया और सभी प्रतिभागियों को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीईओ सुदेश ठुकराल, प्रिंसिपल अनीता, दलीप सिंह, दीपिका कक्कड़, मोहन शर्मा, हरीश, मीनाक्षी मेहता, अनु आदि उपस्थित रहे। संवाद