करनाल। कुंजपुरा रोड बाजार में युवक को उठाने का जब मामला सामने आया तो लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। बताया गया कि फुटेज में युवक खुद ही गाड़ी में सवार होता दिख रहा है। कुंजपुरा रोड पर तब हंगामा हो गया जब एक युवक को गाड़ी में सवार कुछ युवक ले जाने लगे। युवक बचाने का बहाना करते हुए चिल्लाने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपहरण का मामला समझ कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो खुलासा हुआ कि युवक पैदल चलकर खुद गाड़ी में बैठकर अपने साथी के साथ चला गया। सिटी थाना एसएचओ का कहना है कि अपहरण की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पैदल चलकर गाड़ी में बैठा। युवकों की तलाश की जा रही है। बाद में युवक अपने साथियों के साथ मिला। संवाद