- 29 जुलाई को पंचायत भवन में होगी प्रतियोगिता, विजेता होंगे पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 26 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं 29 जुलाई को पंचायत भवन में करवाई जाएंगी।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले गायन, रेडियो जिगंल, गीत, रैप और वीडियो बनाकर 26 जुलाई को सायं पांच बजे तक अपनी प्रविष्टि जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जमा करवा सकते है। आवेदकर्ताओं को 29 जुलाई को सुबह 10 बजे पंचायत भवन में प्रस्तुति के लिए प्रस्तुत अनिवार्य हैं। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या, महिला मुद्दे, महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, महिला अधिकार, महिला के कानूनी अधिकार, छेड़छाड़, पीछा करना, साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण, लिंग भेदभाव, घरेलू हिंसा और महिला शिक्षा पर आधारित विषयों पर प्रतियोगिता होगी।
विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
विभाग द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 5100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपए व तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए रखा गया है। इस दौरान प्रस्तुत की गई प्रविष्टियों को दूसरे लोगों को प्रेरित करने के लिए भी प्रदर्शित किया जाएगा।