फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तिरंगा यात्रा निकाल दिया हरियाली का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निफा महिला प्रकोष्ठ की ओर से 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति के रंगों के साथ हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर निफा की 25वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर एक पौधा, एक वादा— हरी-भरी धरती, स्वच्छ भारत हमारा का नारा दिया। कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल सेक्टर 13 की मुख्य अध्यापिका आशा चौधरी जी का विशेष सहयोग रहा। निफा युवा टीम के उत्साही सदस्य मनिंदर सिंह एवं मुकुल गुप्ता ने भी भाग लिया। इस मौके पर निफा महिला प्रकोष्ठ के संरक्षक अंजू शर्मा, वरिष्ठ सदस्य अनीता पुंज, प्रधान डॉ. भारती भारद्वाज, महासचिव डॉ. निशा गुप्ता, उप प्रधान डॉ. हर्ष सेठी, अनिता शर्मा व रोज़ी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें