फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रेन के इंतजार में बीत रहा समय

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी समस्या, वेंडरों की घटी आमदनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर रेलवे मंडल की ओर से पलवल रेलवे स्टेशन पर प्री और नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते पांच से 19 सितंबर तक करनाल स्टेशन से ठहरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द हैं। वहीं तीन ट्रेनें निर्धारित समय से डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे तक देरी से पहुंच रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यात्रियों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर लगे हुए वेंडरों की आमदनी पर भी असर पड़ रहा है।
पांच से 19 सितंबर तक 11057 व 58 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, 11905 व 96 आगरा-होशियरपुर एक्सप्रेस, 12919 व 20 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द चल रही है। वहीं, 11078 झेलम एक्सप्रेस, 12715 व 16 सचखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही है। जिसका असर रेलवे स्टेशन प्लेटफाॅर्म पर लगी रेहड़ी पर काम कर रहे वेंडरों की आमदनी भी आधी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेंडरों का कहना है कि पांच सितंबर से ट्रेनें रद्द होने से कमाई पर गहरा असर पड़ा है। जहां रोजाना 250 से अधिक ब्रेड की बिक्री हो जाती थी लेकिन अब 100-125 के बीच बिक्री रह गई है। उन्हें अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा उन्हें इनमें से ठेकेदार की पेमेंट भी निकालनी पड़ती है लेकिन वह भी नहीं निकल पा रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि कुरुक्षेत्र से खजुराहो व खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन नंबर 11841 व 42 एक दिन पहले चली है, जिससे कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें