फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ऑडिशन के लिए 15 तक करेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा की ओर से आयोजित शास्त्रीय नृत्य, कथक तथा भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए ऑडिशन नूपुर के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के प्रवक्ता ने बताया कि केवल हरियाणा मूल के युवा कलाकार, जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, वह भाग ले सकते हैं। इच्छुक आवेदक ई-मेल artandculturalaffairshrvgmail.com पर आवेदन पत्र भरकर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय कथक नृत्य अथवा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने के लिए कोई यात्रा/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदन में नाम, विद्या, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी सहित भेजना होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें