फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

Fri, 03 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी (राज्य रेलवे पुलिस) ने स्टेशन परिसर और प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी है। अब हर यात्री के सामान की जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस बार भीड़ को ध्यान में रखते हुए हर प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात किए गए हैं। जीआरपी सब इंस्पेक्टर ऋषि कुमार का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित माहौल दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें