ब्राह्मण सभा मॉडल टाऊन के चुनाव में विजेता पदाधिकारी। स्वयं
करनाल। ब्राह्मण सभा मॉडल टाउन के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली जिसके बाद मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। हालांकि, प्रधान पद पर मुकाबला बेहद रोचक रहा और दोनों उम्मीदवारों के बीच टाई होने के कारण फैसला फिलहाल टल गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार प्रधान पद के उम्मीदवार विजय मेहता और विनोद मेहता को बराबर मत मिले जिससे यह पद ड्रा पर अटक गया। वहीं उप प्रधान पद पर जितेंद्र शर्मा, सचिव पद पर आनंद शर्मा, कैशियर पद पर गिरीश बाली और सह सचिव पद पर राजीव मेहता ने जीत दर्ज की। प्रधान पद के ड्रा पर राहुल बाली ने कहा कि यदि आपसी सहमति नहीं बनती है तो दोबारा चुनाव कराया जाएगा। अब इस पद को लेकर आगे क्या निर्णय होगा इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। ब्यूरो