निसिंग। लॉकडाउन के चलते हुई शराब बंदी के बाद भी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी जारी है। निसिंग एरिया में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाँव थ्रोटा से सिर पर शराब से भरा डिब्बा लेकर गांव की तरफ आ रहे व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस अनुसार हरपाल वासी थ्रोटा सिर पर एक प्लास्टिक का डिब्बा लेकर गांव की ओर जा रहा था। चेकिंग के दौरान व्यक्ति से माप करने के बाद 4 बोतल अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं गाँव प्योंत में शनिवार को पुलिस ने ड्रेन के पुल के पास एक व्यक्ति को 4 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ काबू किया है। दोनों आरोपियों पर लॉक डाउन का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियमों के तहत केस दर्ज कर लिया है।