फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों ने दुकानदार से 60 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध समाचार
विज्ञापन

तीन युवकों ने दुकानदार से 60 हजार रुपये छीने
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार को धक्का देकर 60 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दुकानदार अर्जुन गेट रामगली निवासी कलिया राम के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी रोड पर उनकी पाल डेयरी के नाम से दुकान है।
मंगलवार रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर बाइक पर कलंदरी गेट से होते हुए घर जा रहा था। राम गली की ओर मुड़ते ही पीछे से किसी ने उसे धक्का दे दिया। जिससे वह बाइक से गिर गया। उसी वक्त तीन युवकों ने उसकी जेब से जबरदस्ती नकदी निकाल ली और फोन छीन लिया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए जिससे दो युवक भाग गए और एक आरोपी को उसने पकड़ लिया। आरोपी का नाम कुलदीप है। इनके दूसरे साथी का नाम ऋतिक है। तीसरे युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह के अनुसार बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के गले से झपटी चेन
करनाल। सेक्टर सात निवासी सुशीला देवी के गले से बुधवार सुबह बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट ले गए। महिला उस समय अपने घर के सामने पार्क नंबर एक में सैर कर रही थी। तभी दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए और झपटा मारा। शहर के रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात से क्षेत्रवासी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
रसोई से सामान चोरी
करनाल। उचाना गांव स्थित सरकारी नर्सरी से रसोई का सामान चोरी हो गया। कर्मचारी सोनीपत के लाठ गांव निवासी वीरेंद्र ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह सरकारी नर्सरी में कार्यरत है और यहीं पर रहता है। चार अगस्त को वह कहीं गया था। आठ अगस्त को वापस लौटा तो रसोई का सामान चोरी हो चुका था। दो वर्ष पहले भी यहां चोरी हुई थी और चोर पकड़े गए थे। जांचकर्ता विजय कुमार का कहना है कि वे इस मामले की छानबीन में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन

10 ग्राम अफीम सहित काबू
निसिंग। बांसा गांव निवासी कुलदीप सिंह से पुलिस ने 10 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के खिलाफ मंगलवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को सूना मिली थी कि प्यौंत-बांसा मार्ग पर कुलदीप सिंह खड़ा है और उसके पास नशीला पदार्थ हो सकता है। तभी कर्मचारियों ने क्षेत्र में जांच की। पुलिस को देख आरोपी ने खिसकने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार सैनी के समक्ष उसकी तलाशी ली गई। उसके पास से 10 ग्राम अफीम पाई गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें