फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पैर फिसलने पर हौद में गिरी तीन साल की बच्ची ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ट्यूबवेल में रविवार को पैर फिसलने से गिरी तीन साल की बच्ची की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। नूर की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसपी कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनका परिवार मेहनत-मजदूरी कर आजीविका चलाता है। रविवार को उनकी तीन साल की बेटी नूर खेलते हुए ट्यूबवेल के पास पहुंच गई। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। वहां नहा रहे बच्चों ने उसे पानी से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह कुछ देर बाद ही बेहोश हो गई। बच्चों ने परिजनों को सूचना दी तो वे बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें