करनाल। घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सदर के एएसआई नरेश की अध्यक्षता में पुलिस ने आरोपी अनिल, सतपाल और सुनील वासी जटपुरा को गिरफ्तार किया गया। मामले के अनुसार, 19 दिसंबर को पुलिस को दी शिकायत में रजनी वासी जटपुरा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश रखते हुए आरोपी अनिल, सुनील, बाचु और अन्य लाठी, डंडे लेकर उनके घर में घुसे थे। जिन्होंने परिवार पर हमला किया और उनके पति राजिंद्र, जेठ मुकेश व उसकी पत्नी और अन्य परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था। अब जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो