फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाकू मारकर तीन लोगों को किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राजीव कॉलोनी में घर के बाहर तीन युवकों पर चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ देखकर आरोपी बाइक सवार युवक भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी निवासी केतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान चार युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर युवक ने चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव में परिवार के गोलू और सेठी आए तो आरोपियों ने उन्हें भी जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें