यमुनानगर। सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी चालकों पर मामले दर्ज कर लिए हैं। शहर थाना यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी के देवी भवन बाजार के पास आसन वाली गली के पंकज कुमार ने बताया कि वह और फर्कपुर के पृथ्वीनगर निवासी सन्नी बाइक पर 28 अगस्त की दोपहर कन्हैया साहिब चौक आए थे। यहां कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस काे दी शिकायत में गांव भगवानगढ़ निवासी नवीन कुमार ने बताया कि 24 अगस्त की सुबह बेटा सोहनवीर बूड़िया रोड पर सुखमणि पैलेस के पास काम से गया था। वहां पर बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। संवाद