करनाल। डेंगू के तीन नए केस मिले हैं। अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। शनिवार को 59 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। अब तक कुल 4,842 घरों में मच्छर का लार्वा मिल चुका है। लार्वा मिलने पर अब तक 1993 घरों के मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। बॉयोलॉजिस्ट पिंकी अनुसार, जिले में अब तक 4296 लोगों के नमूने लिए गए है। शुक्रवार को 45 नमूने लिए गए थे। संवाद