फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के तीन और मरीज मिले, 197 हुई संख्या

Mon, 17 Nov 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में रविवार को डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। अब तक 197 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1,235 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। इसमें से 18 घरों में लार्वा मिला। इनमें से 15 मकानों के मालिकों को नोटिस थमाया गया। स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमें अब तक 13,69,312 घरों में डेंगू लार्वा की जांच कर चुकी हैं। 10,583 घरों में लार्वा मिला है। लार्वा मिलने पर 4,519 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है। इसके साथ ही रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लक्षण मिलने पर 105 लोगों की अलाइजा जांच की है। विभाग अब तक कुल 15,091 लोगों की अलाइजा जांच कर चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें