संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में बुधवार को डेंगू के तीन केस और मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1564 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच की जिस पर 10 घरों में लार्वा मिला और पांच को नोटिस थमाया गया है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 125 और अब तक कुल 10764 लोगों में डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की शहरी 16 और ग्रामीण 150 टीमों की ओर से जिले में अब तक 1224723 घरों में डेंगू के लार्वा की जांच हो चुकी है जिस पर 9278 घरों में लार्वा मिला और 3921 घरों के मकान मालिकों को लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया है।