करनाल। जिले के तीन थाना क्षेत्रों से तीन नाबालिग लड़कियां व एक युवती लापता हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सालवन पुलिस चौकी क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की 16 मार्च दोपहर करीब दो बजे से किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई है। दूसरे मामले में सदर बाजार चौकी क्षेत्र से 14 वर्षीय दो नाबालिग लड़कियां 15 मार्च को घर से बिना किसी को बताए चली गई हैं। तीसरे मामले में नीलोखेड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती अपने घर से लापता हो गई। संवाद