फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कॉलेज में तीन, पीजी में सीटों से चार गुना ज्यादा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय कॉलेजों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में ज्यादा उत्साह है। शहर के छह कॉलेजों में से दोनों राजकीय कॉलेजों में काफी संख्या में आवेदन आए हैं। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में स्नातक की सीटों से चार गुना ज्यादा और राजकीय महिला कॉलेज में तीन गुना से ज्यादा आवेदन आए हैं।
कोर्स पर नजर डालें तो इस बार बीए विद्यार्थियों की पहली पसंद है। दोनों जगह पर बीए में सीटों से 10 गुना तक और बीसीए में सीटों से नौ गुना तक ज्यादा आवेदन हैं। बीकॉम का क्रेज पहले से घटा है। दोनों कॉलेजों में दो से तीन गुना तक ही आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य भी समाप्त हो चुका है। अब विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट का इंतजार है। शेड्यूल के अनुसार 12 अगस्त को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मंगलवार को कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन के लिए प्राध्यापक एवं दाखिला कमेटियां काफी व्यस्त दिखाई दीं। वहीं विद्यार्थी भी दाखिले की तिथि आगे बढ़ने की जानकारी लेने पहुंचे।
निगदू कॉलेज : पहले सत्र में दिखा उत्साह
निगदू में नए खुले राजकीय कॉलेज का इस बार पहला सत्र है। पहले ही सत्र में यहां दाखिले के लिए काफी उत्साह है। बीए और बीकॉम की कुल 240 सीटों पर दाखिले के लिए 219 आवेदन आए हैं। राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड और निगदू कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी भरत छाबड़ा ने बताया कि निगदू कॉलेज में बीए की 160 सीटों पर 190 आवेदन आए हैं। पहले ही सत्र से यहां दाखिले का अच्छा रुझान दिखाई दे रहा है। जबकि बीकॉम की 180 सीटों पर महज 29 आवेदन आए हैं।
कल जारी होगी पहली लिस्ट
पीजी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष जागलान ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से इस बार शार्ट शेड्यूल जारी किया गया है। आवेदन के लिए मात्र आठ दिन मिले। वहीं पहली लिस्ट भी आवेदन के अंतिम दिन के तीन दिन बाद 12 अगस्त को जारी की जा रही है। जिसके बाद विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के पांच दिन होंगे। विद्यार्थी 16 अगस्त तक फीस जमा करवा सकेंगे।
किस कोर्स में कितने आवेदन
(राजकीय कन्या महाविद्यालय रेलवे रोड)
कोर्स आवेदन सीटें
बीए 2278 400
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 76 40
बीकॉम 506 240
बीएससी नॉन मेडिकल 242 160
बीसीए 235 40
बीबीए 132 80
कुल 3469 960
(पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय)
कोर्स आवेदन सीटें
बीए 4822 480
बीकॉम 1104 400
बीसीए 836 120
बीएससी नॉन मेडिकल 696 330
बीएससी मेडिकल 427 160
बीएससी आईटी 79 40
बीएससी गृह विज्ञान 23 40
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 117 40
बीए जनसंचार 64 80
बीटीएम 56 60
कुल 8224 1750
(राजकीय कन्या महाविद्यालय निगदू)
कोर्स आवेदन सीटें
बीए 190 160
बीकॉम 29 80
कुल 219 240
वर्जन-
दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल रिवाइज नहीं किया गया है। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आवेदन के लिए विद्यार्थियों को और समय मिलने की उम्मीद है। वर्तमान शेड्यूल के अनुसार अब 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

- निर्मल अत्री, प्रिंसिपल, राजकीय महिला कॉलेज
द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले शुरू
करनाल। कॉलेजों में मंगलवार से द्वितीय व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने के पोर्टल खोला गया, लेकिन पोर्टल रुक-रुक कर चला। जिससे विद्यार्थियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग ने फीस जमा करवाने के लिए वेबसाइट पर नया लिंक जारी कर दिया है। अब बुधवार से नए लिंक पर फीस जमा करवाई जा सकती है। फीस जमा करवाने के लिए चार दिन शेष रह गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें