फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के तीन मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी डेंगू के तीन केस पॉजिटिव मिले हैं। जिससे डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 45 तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीमों ने मंगलवार को 9573 घरों में मच्छर के लार्वा की तलाश की। इनमें से 143 घरों में लार्वा मिला और टीम ने 21 मकान मालिकों को नोटिस थमाए हैं।
विज्ञापन


उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच कर रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। टीमों ने अब तक 982211 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 5869 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 2963 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3632 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 45 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें