Three days Football champiyanship
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तीसरी स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल रहे। शिक्षा अधिकारी का स्वागत एईओ सेवाराम द्वारा किया गया। स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत जिले से लड़कों की 21 व लड़कियों की 19 टीमों ने भाग लिया। लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गवर्नमेंट ब्वॉयज स्कूल में डायरेक्टर राजीव कुमार, कनविनर बलविंद्र डीपीई की देखरेख में किया गया। लड़कों की प्रतियोगिता का सेक्टर-5 हुडा ग्राउंड में नवीन मलिक, जगदीप ढिल्लो, इंद्रीजीत व जोगिंद्र की देखरेख में किया गया। स्टेट फुटबॉल चैंपियनशप में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से चरण सिंह व स्टेट जॉन फुटबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. रमन आदि भी विशेष तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन लड़कों की प्रतियोगिता सेक्टर-5 हुडा ग्राउंड में शुरू की गई।
ये रहे पहले दिन के खेल परिणाम
गर्ल्स
चरखी दादरी ने पंचकूला की टीम को 4-0 से हराया
रोहतक ने पानीपत को 5-0 से पराजित किया
हिसार ने महेंद्रगढ़ को 3-0 से हराया
यमुनानगर ने झज्जर को 1-0
सिरसा ने करनाल को 3-0
भिवानी ने कैथल को 2-0
कुरुक्षेत्र ने कैथल को 4-3
जींद ने अम्बाला को 3-0 से शिकस्त दी।
ब्वॉयज
अम्बाला ने यमुनानगर को पेनल्टी शॉट के जरिये 5-4 से पराजित किया
रेवाड़ी ने जींद को 2-1
भिवानी ने कैथल को 1-0
सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को 1-0 से हराया