करनाल। जिले में बुधवार को कोरोना के 3 नए केस आए हैं, वहीं ब्लैक फंगस का भी एक मामला सामने आया है। ब्लैक फंगस के अभी तक जिले में 261 केस हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज में 17 मरीजों का इलाज चल रहा है। 68 मरीज जान गवा चुके हैं। 72 मरीजों को रेफर किया गया है, 73 मरीज घर चले गए हैं। इसी प्रकार कोरोना से अभी तक 549 मरीज जान गवा चुके हैं। अभी 26 मरीज कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.18 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.56 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 43,9500 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 39,9143 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव व 39,979 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 39404 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
सीएमओ डॉ. योगेेश शर्मा ने बताया कि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए हमें सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।