करनाल। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है। सीआईए-3 की टीम ने दो मामलों में दो आरोपी नसीरपुर निवासी दीपक और यूपी के मेरठ निवासी सवीन पाल को काबू किया। आरोपी दीपक के कब्जे से अवैध कट्टा व सविन पाल से एक देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए। थाना मधुबन की टीम के प्रभारी सतीश कुमार की अध्यक्षता में आरोपी घरौंडा के गांव बलहेड़ा सादा को काबू किया गया। आरोपी के कब्जे से कट्टा बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो