करनाल। सीआईए टू की टीम ने सूचना पर जयरामपुर कुंजपुरा से आरोपी रविंद्र उर्फ रवि, श्यामलाल व कमल निवासी नगला रोड़ान को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 17 कट्टे जीरी और 70 किलोग्राम चावल बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर 23 अक्तूबर को शिकायतकर्ता नरेश मेहता निवासी घीड़ के गोदाम में घुसकर 37 कट्टे जीरी चोरी करके वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि तीनों ने पहले भी चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें वे जमानत पर आए थे। तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद