करनाल। पुलिस ने बस से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले तीन आरोपियों बजिंदर निवासी सिसाय हिसार, बंटी व सुमित निवासी लोहचब जींद को गिरफ्तार किया। 23 फरवरी को शिकायतकर्ता आरती निवासी हांसी रोड करनाल, करनाल से असंध जा रही थी। ठरी से चार युवक बस में चढ़े और महिला से फोन छीनकर ले गए। आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
टीम ने कुछ ही घंटों में असंध से मामले में संलिप्त तीनों गिरफ्तार कर लिए। आरोपियों से पूछताछ में पाया गया कि उन्होंने ही अपने चौथे साथी प्रदीप निवासी लोहचब जींद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपी असंध में किराए पर रहते हैं और चोरी, स्नैचिंग की वारदात करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी, छीनाझपटी, एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। संवाद